बेस्ट बिज़नेस मोटिवेशनल स्टोरी और कहानी हिंदी में | best business motivational story in hindi

कोई भी इंसान जब कोई बिज़नेस या कारोबार करता है। तो उसको बिज़नेस के अंदर काफी ज्यादा असफलता देखने को मिलता है।

शुरू के समय में तो और भी ज्यादा असफलता देखने को मिलता है। जिसके कारण कोई भी अंदर से टूट जाता है।

लेकिन बिज़नेस में सफल होने के लिए मोटिवेशन की बहुत ज्यादा जरूरत होती है। बिज़नेस मोटिवेशन स्टोरी से हम इतना मोटीवेट हो जाते है कि हम अपने बिज़नेस में असफलता को नजर अंदजा करके। पूरी मेहनत करते है।

जिसके कारण हम बिज़नेस को सफल बना देते है। यहाँ पर हमने मोटिवेशनल कहानी (business motivational kahani) बिज़नेस के ऊपर लिखा है।

यह भी पढ़े: Motivational Story in Hindi

यह मोटिवेशनल स्टोरी हिंदी में (business motivational story in hindi) लिखी गई है। इस मोटिवेशनल बिज़नेस स्टोरी को पढ़ने के बढ़ आप भी अपने बिज़नेस को सफल बनाने में लग जाएगे।

business motivational kahani in hindi
business motivational kahani in hindi

गरीबी से अमीरी का मोटिवेशनल स्टोरी

एक गांव में दो लड़के रहा करते थे। उन दोनों में बहुत गहरी दोस्ती थी। उन दोनों की दोस्ती के बात पुरे गांव में हुआ करती थी।

एक लड़के का नाम सूरज था तो दूसरे का नाम दीपक था।

सूरज पढ़ने में दीपक से तेज था। उसकी स्कूल में बहुत ज्यादा इज्जत थी।

वही दीपक को स्कूल में कोई भी पसंद नहीं करता था।

समय बीतता है। सूरज पढ़ाई में तेज होता है जिसके कारण उसका सलेक्शन एक बाद कॉलेज में हो जाता है।

वह अपने गांव को छोड़ कर शहर चला जाता है। अब दीपका अकेला हो जाता है। उसे कुछ भी समझ में नहीं आ रहा होता है कि वह क्या करे?

एक दिन वह अपने गांव के एक अमीर व्यक्ति से मिलता है। वह व्यक्ति गांव के सबसे अमीर व्यक्ति थे।

पर वह अमीर होने के कारण किसी को पसंद नहीं करते थे। वह सभी को निचा दिखाते थे। दीपक को भी उन्होंने काफी निचा साबित किया।

दीपक को यह बहुत ज्यादा बुरा लगा। उसने अमीर व्यक्ति को एक वादा दिया। दीपक ने कहा, आने वाले 5 साल में मैं पूरे जिले का सबसे अमीर व्यक्ति बनकर दिखा दुगा।

यह सुनकर वह अमीर व्यक्ति ने दीपक का और ज्यादा मजाक बनाया।

वह अपने घर जाता है और इसके बारे में सोचने लगता है कि वह अमीर कैसे बन सकता है। कुछ समय के बाद उसे पता चला है कि बिज़नेस करके अमीर बना जा सकता है।

वह एक बिज़नेस को शुरू करता है। लेकिन उस बिज़नेस में वह सफल नहीं हो पता है। उसके लगाए सारे पैसे डूब जाते है।

इसको देखकर गाँव के लोग कहते है कि तुम कुछ भी नहीं कर सकते हो। तुमने आज अगर अच्छे से पढ़ाई किया होता तो आज तुम्हारे पास एक अच्छी नौकरी होती है।

दीपक किसी दूसरे की कोई बात नहीं सुनता है। बस वह अपने काम को करता रहता है। वह करीब 15 नए -नए बिज़नेस को करता है लेकिन हर एक बिज़नेस में वह असफल ही होता है।

इस तरह से करीब 2 साल गुजर जाते है। उसका कोई भी बिज़नेस नहीं चला होता है लेकिन जितना उसने सीखता होता है वह इतना कभी इतने कम समय में नहीं सीख पता।

वह अब एक नए बिज़नेस की शुरुआत करता है। यह बिज़नेस था जूता-चपल बनाने का था। जब दीपका के गांव वालो को इस बिज़नेस के बारे में पता चला तो उन्होंने दीपक का बहुत ज्यादा मजाक बनाया।

पर दीपक ने किसी की एक न सुनी। समय बीतता रहा। दीपक ने जो कुछ भी अपने पुराने बिज़नेस को सीखा था उसको इसमें इस्तेमाल किया। साथ ही नई जानकरी को भी शामिल किया।

अब 5 साल पुरे हो चुके थे। उस घमंडी अमीर व्यक्ति को एक दूसरे व्यक्ति से किसी बिज़नेस के सिलसिले में मिलाना था।

जो व्यक्ति इस घमंडी व्यक्ति से अमीर था वह खुद ही घमंडी व्यक्ति के घर आता है।

हम आपको बता दे कि उसका घर दीपका के गांव में था। अब तक सूरज भी अपनी पढ़ाई करके गाव आ चूका था। अभी तक उसे कोई अच्छी नौकरी नहीं मिली थी।

वह अभी नौकरी की तलाश कर रहा था। एक दिन करीब 25 गाड़ी एक के पीछे एक सूरज के गांव आ रही थी।

उस घमंडी के दरवाजे पर गाड़िया रुकी। वह घमंडी व्यक्ति और ज्यादा घमंड कर रहा था कि उसके जिले का सबसे अमीर व्यक्ति उसके घर आया है।

लेकिन वह देखता है कि उस गाड़ी से दीपक उतरता है जो कि अब एक बहुत ही अमीर व्यक्ति बन चूका था।

यह देखकर उस घमंडी व्यक्ति को वह बाते याद आ जाती है जो उसने दीपक को कही थी।

अपनी कही बातों से वह बहुत शर्मिंदा था। यहाँ पर दीपक उस अमीर व्यक्ति से उसका बिज़नेस खरीदने आया था जो बिज़नेस अब डूब रही थी।

दीपक सूरज से भी मिलता है। दीपक सूरज को अपने साथ काम करने को कहता है। जिस पर सूरज तैयार हो जाता है।

दीपक सुरजा को उस अमीर व्यक्ति का बिज़नेस दे देता है। इसके बाद दीपक कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखता है। वह बस सफलता की सीढ़ी चढ़ता जाता है।

यह कहानी यहीं खत्म होती है और इस कहानी से हमें मोटिवेशन मिलता है कि हम चाहे जीतनी बार असफल हो पर हमें कभी हार नहीं मानना चाहिए।

साथ ही हमें किसी दूसरे की बुरी बात को भी नहीं सुनना चाहिए। जैसा दीपक ने इस कहानी में किया।

एक लड़की का बिज़नेस business motivational story

कही दूर एक परिवार रहा करता था। उस परिवार में बस चार लोग थे। एक लड़की, एक लड़का और माता-पिता। लड़के की उम्र करीब 8 साल था। वही लड़की का उम्र करीब 16 साल था।

लड़की का सपना था कि वह बिज़नेस की दुनिया में जाए। लेकिन इसके लिए उसके माता-पिता तैयार नहीं थे। उसके माता पिता नहीं चाहते थे कि उनकी लड़की किसी तरह की बिज़नेस करे।

वह अपनी लड़की को पढ़ा-लिखकर शादी कर देना चाहते थे। पर वह लड़की ऐसा नहीं चाहती थी।

एक दिन उस लड़की को पता चलता है कि इस समय कई तरह के बिज़नेस है। जिसको घर बैठे किया जा सकता है।

बस इसके लिए कुछ चीज़ो की जरूरत होती है। इस लड़की ने सोचा कि वह अपना खुद का एक ऑनलाइन बिज़नेस करेगी।

ऑनलाइन बिज़नेस में उसे कही जाना नहीं होगा और न ही उसके घर वालो को यह पता चल पाएगा कि उनकी लड़की बिज़नेस करती है। उस लड़की ने अपना ऑनलाइन बिज़नेस शुरू कर दिया।

शुरू में वह बहुत कुछ सीखती है। उसके बाद भी उसका कोई भी ऑनलाइन बिज़नेस सफल नहीं हो पा रहा था।

वह मेहनत करने में कोई भी कमी नहीं करती थी। इस तरह से एक साल गुजर गया। अगले साल उसने तय कर लिए कि वह इस साल जरूर ही ऑनलाइन बिज़नेस में सफल होगी।

उसने समझा कि इसमें मुझे और सीखने की जरूरत है। इसके लिए उसे कुछ कोर्स करना होगा। लेकिन कोई कोर्स करने के लिए उसके पास पैसा भी नहीं था।

उसने अपनी एक दोस्त से पैसा लिया और कोर्स किया। कोर्स ख़त्म करने में करीब 6 महीने का समय लग गया।

अब उसके पास सिर्फ 6 महीने ही थे। उसने कड़ी मेहनत की। लेकिन उसको अपना बिज़नेस कुछ समय के लिए बंद करना पड़ सकता था क्योंकि उसको पढ़ाई करना था।

फिर उसके दिमाग में एक विचार आया। उसने सोचा कि वह एक व्यक्ति को नौकरी पर रख ले। जो उसके बिज़नेस का अधिकतर काम करें और कुछ काम यह खुद कर ले।

फिर उसके सामने एक समस्या आ खड़ी हुई। उसके पास कोई पैसा नहीं था जो वह काम करने वाले को दे सके।

उसने अपने माँ से कुछ पैसे लिए कि उसको पढ़ाई के लिए चाहिए। इसको उसने अपने बिज़नेस में इस्तेमाल किया।

उस लड़की ने अपना परीक्षा दिया। उसके बाद वह पूरी तरह से अपने बिज़नेस में लग गई। वह दिन भी आ गया जिस दिन उस लड़की के परीक्षा का परिणाम आने वाला था।

परीक्षा का परिणाम आने वाले दिन से एक दिन पहले रात के समय इस लड़की का एक वीडियो काफी ज्यादा देखा जा रहा था।

परीक्षा के परिणाम आने से पहले ही उस लड़की के घर बहुत ज्यादा ख़ुशी थी और बहुत से लोग उसके घर आए हुए थे। क्योंकि उसका बिज़नेस काफी हद तक सफल हो चूका था।

जो वीडियो देखा जा रहा है वह इस लड़की के इंटरव्यू का वीडियो ही था। इस लड़की को पूरा देश रातो रात जान चूका था।

अब उसके माता-पिता को भी समझ में आ गया था कि लड़िकया भी हर चीज कर सकती है। इसके साथ ही उस लड़की को अपने किये काम पर गर्व हो रहा था। अब बात रही उसके परीक्षा का परिणाम का तो उमसे भी वह पास हो गई थी।

यह कहानी यहीं खत्म होती है। इस कहानी से हमें सीख मिलता है कि हम जिस काम को पसंद करते है। अगर उसे हम पूरी मेहनत के साथ करे तो उसमे जरूर ही सफल होंगे।

हम आपको यह भी बता दे कि हम किसी भी ऑनलाइन बिज़नेस को प्रमोट नहीं कर रहे है। यह सिर्फ कहानी है। जो की सीख और मोटीवेट करने के लिए लिखी गई है।

यह भी पढ़े: छात्रों के लिए मोटिवेशनल कहानी

तो आपको यह बिजनेस मोटिवेशनल कहानी कैसी लगी आप हमें बता सकते है। हम जानते है कि बिज़नेस में मोटिवेशन की कितनी जरूरत होती है। इसलिए ही हम मोटिवेशन स्टोरी लिखते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here