importance of computer in hindi | कंप्यूटर का महत्व

कंप्यूटर जब से इस दुनिया में आया है। तब से इसने पूरी दुनिया को ही बदल कर रख दी है और इस बदली हुई दुनिया में कंप्यूटर के बिना हर एक इंसान की जिंदगी अधूरी है।

आज के इस आधुनिक दुनिया में कंप्यूटर का इस्तेमाल सभी कामों में किया जाता है और शायद ही कोई ऐसा काम हो जिसमें कंप्यूटर का इस्तेमाल ना किया जाता हो। क्योंकि कंप्यूटर से सभी बड़े-बड़े काम आसानी से निपट जाते हैं।

आप सभी लोगों को ये याद होगा कि आज से कुछ समय पहले जब कंप्यूटर नहीं हुआ करता था। तब किसी भी काम के डिटेल्स को नोट करने के लिए हमें मोटी-मोटी नोटबुक्स बनानी पड़ती थी और नोटबुक्स खो जाने का डर भी रहता था।

लेकिन अब ऐसा नहीं करना पड़ता है क्योंकि अब हम अपने काम के सारे डिटेल्स को कंप्यूटर में नोट कर लेते हैं। और नोट्स सुरक्षित भी रहते हैं।

यह भी जानें: खेल का महत्व

खास जानकारी

‘Computer’ इस शब्द की उत्पत्ति लेटिन भाषा के शब्द compute से हुआ है। जिसका अर्थ है। गणना अथवा गिनती करना और कंप्यूटर के जनक चार्ल्स बैबेज को माना जाता है।

कंप्यूटर का फुल फॉर्म

  • Computer
  • C – Commonly
  • O – operated
  • M – machine
  • P – particularly
  • U – used
  • T – technical
  • E – educational
  • R – research

कंप्यूटर का महत्व

importance of computer in hindi
importance of computer in hindi

मनोरंजन में महत्वपूर्ण।

कंप्यूटर मनोरंजन के क्षेत्र में बहुत ही बड़ी भूमिका निभा रहा है। आज के समय में इस दुनिया की आधी से ज्यादा आबादी मनोरंजन के लिए कंप्यूटर का ही इस्तेमाल कर रही है। क्योंकि इन्हें मनोरंजन के लिए कंप्यूटर पर अच्छी सुविधाएं मिल रही हैं।जैसे- फिल्म, संगीत और गेम्स आदि।

लोग इन सभी चीजों को कंप्यूटर में ऑफलाइन देख सुन और खेल सकते हैं। लोग मनोरंजन के लिए कंप्यूटर का सबसे ज्यादा इस्तेमाल तब से कर रहे लगे हैं। जब से कंप्यूटर छोटे रूप में उपलब्ध हुआ है। जैसे- मोबाइल फोन और लैपटॉप

शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण।

आज के समय में लोग शिक्षा के क्षेत्र में कंप्यूटर का सबसे ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं। जैसे- विद्यार्थी और शिक्षक

जहाँ विद्यार्थी कंप्यूटर का इस्तेमाल पढ़ाई करने के लिए करते हैं। वहीं शिक्षक कंप्यूटर का इस्तेमाल प्रस्तुतियों को तैयार करने के लिए करते हैं।

अब कंप्यूटर के माध्यम से पढ़ने और पढ़ाने की प्रक्रिया बढ़ चुकी है क्योंकि अब विद्यार्थी पढ़ने के लिए ऑनलाइन क्लासेस को ज्वाइन करते हैं और शिक्षक पढ़ाने के लिए ऑनलाइन क्लासेस को प्रोवाइड करते हैं।

इन दोनों चीजों, जैसे पढ़ने और पढ़ाने के लिए कंप्यूटर की ही जरूरत पड़ती है।
सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि अब विद्यार्थी कंप्यूटर के माध्यम से ऑनलाइन ही दस्तावेज और टेस्ट पेपर भी तैयार करने लगे हैं।

कार्यालय में महत्वपूर्ण।

आज के समय मे कार्यालय में कंप्यूटर का उपयोग बहुत ही ज्यादा बढ़ गया है क्योंकि कंप्यूटर की मदद से सभी कामों को करना बहुत ही आसान हो गया है।

आप सभी लोगों को ये याद होगा कि पुराने जमाने में लोग अपना काम हाथ से ही करते थे। जिसमें उन्हें अधिक समय और अधिक मेहनत भी करनी पड़ती थी।

लेकिन अब लोग अपना काम कंप्यूटर से ही करते हैं। जैसे- जानकारियों को एकत्र करना और डेटाबेस बनाना आदि। इसमें लोगों को कम समय और कम मेहनत भी करनी पड़ती है।

यह भी जानें: समय का महत्व

चिकित्सा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण।

आज के इस आधुनिक दुनिया में लगभग हर क्षेत्र में कंप्यूटर बहुत ही महत्वपूर्ण हो गया है। उसी में से चिकित्सा भी एक है। चिकित्सा के क्षेत्र में कंप्यूटर बहुत ही महत्त्वपूर्ण है।

आजकल अस्पतालों में कंप्यूटर का बहुत ही ज्यादा उपयोग किया जाता है। फिर चाहे वो अस्पताल छोटा हो या बड़ा सभी अस्पतालों में कंप्यूटर का उपयोग किया जाता है।

क्योंकि इससे मरीजों का उपचार करना बहुत ही आसान हो जाता है। और अब अस्पतालों में ऐसे उपकरण है। जो कंप्यूटर की मदद से डॉक्टरों को मरीजों के उपचार करने के लिए बहुत ही सहायता प्रदान करते है।

अंतरिक्ष अनुसंधान में महत्वपूर्ण।

आज के समय में बड़े-बड़े देशों ने अपने देश में खुद का ही एक स्पेस एजेंसी स्थापित करके रखा है।

जो निरंतर अंतरिक्ष के रहस्य को समझाने की कोशिश करती रहती है। इन सभी को अंतरिक्ष के रहस्य को सुलझाने के लिए सेटेलाइट की आवश्यकता पड़ती है। लेकिन किसी भी सेटेलाइट को आंतरिक तक पहुंचाने के लिए उन्हें कंप्यूटर की भी बहुत ही ज्यादा आवश्यकता पड़ती है। और अगर कंप्यूटर ना हो तो। शायद ही कोई सेटेलाइट आंतरिक तक पहुंच पाए।

दैनिक जीवन में महत्वपूर्ण।

इस समय दुनिया में जितने भी लोग हैं। उन सभी के पास कंप्यूटर जरूर होगा। अगर कंप्यूटर नहीं तो मोबाइल फोन जरूर होगा। लेकिन मोबाइल फोन भी कंप्यूटर का ही एक छोटा रूप है।

कंप्यूटर का उपयोग हमारे दैनिक जीवन में और भी कई प्रकार से होता है।
जैसे व्यक्तिगत उद्देश्यो, खेल खेलने और अन्य बहुत सी गतिविधियों में होता है।

यहां तक कि बच्चे भी कंप्यूटर का इस्तेमाल करके नई-नई चीजों को सीख और समझ रहे हैं। जिससे उनके ज्ञान में और भी ज्यादा वृद्धि हो रही है। अगर आपके भी बच्चे कंप्यूटर का इस्तेमाल नई नई चीजों को सीखने के लिए करते हैं। तो यह बहुत ही अच्छा काम है।

क्योंकि हर किसी को अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए कंप्यूटर का ज्ञान अवश्य लेना चाहिए। क्योंकि आज की दुनिया कंप्यूटर की दुनिया है। इस दुनिया में हर काम कंप्यूटर से ही होता है। अगर आपके पास इस आधुनिक दुनिया में कंप्यूटर का ज्ञान नहीं है। तो आप अपनी जिंदगी में आगे नहीं बढ़ सकते।

यह भी जानें: वन का महत्व

निष्कर्ष

जैसा कि हमने कहा कि आज की दुनिया आधुनिक दुनिया के साथ-साथ कंप्यूटर की भी दुनिया है। इस कंप्यूटर के दुनिया में कंप्यूटर का बहुत ही ज्यादा महत्व है। इनमें से सभी महत्व को बताना। बहुत ही मुश्किल है।

क्योंकि आज के समय में लगभग सभी सेक्टर्स मैं कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन फिर भी हमने आपको कंप्यूटर के कुछ महत्व को बता दिया है और हम आशा करते हैं कि यह जानकारी आपको पसंद आई होगी।

अब अंत में हम आपसे सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि कंप्यूटर का इस्तेमाल कई प्रकार के कामों में किया जा सकता है। अच्छे कामों के लिए भी और बुरे कामों के लिए भी।

इसीलिए अगर आप अपनी जिंदगी में आगे बढ़ना चाहते हो और कुछ करके दिखाना चाहते हो। तो आप कंप्यूटर का इस्तेमाल अच्छे कामों के लिए ही करे।

यह भी जानें: पानी का महत्व

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here