इंटरनेट का महत्व हिंदी में | importance of internet in Hindi

Internet यह शब्द लगभग दुनिया का हर इंसान सुन रखा होगा, क्योंकि आज के इस आधुनिक दुनिया में चारों तरफ इंटरनेट ही तो है।
आज के समय में दुनिया के लगभग सभी हिस्सों में इंटरनेट पहुंच चुका है।

इंटरनेट के आ जाने से हमारी दुनिया बहुत ही बदल चुकी है। आज हम आपको इसी इंटरनेट के महत्व के बारे में बताएंगे। लेकिन हम इंटरनेट के महत्व के बारे में बताएं। उससे पहले आपको यह जानना जरूरी है। कि आखिरकार इंटरनेट क्या है। तो चलिए हम आपको बताते है, कि इंटरनेट क्या है।

इंटरनेट क्या है

इंटरनेट दुनिया के सभी कंप्यूटरों को जोड़ने का एक नेटवर्क है। इसकी सहायता से इस दुनिया में उपस्थित सारे कंप्यूटर्स आपस में जुड़े रहते हैं। जिससे हम बड़ी आसानी से एक कंप्यूटर से दूसरे कंप्यूटर में डाटा का आदान-प्रदान कर पाते हैं।

आज के समय में लगभग हर इंसान मोबाइल फोन का इस्तेमाल करता है। लेकिन क्या आपको पता है कि मोबाइल फोन भी एक कंप्यूटर की भांति काम करता है। मोबाइल फोन भी कंप्यूटर का ही एक छोटा सा रूप है।

जिस प्रकार हम कंप्यूटर में इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं। उसी प्रकार से हम मोबाइल फोन में भी इंटरनेट का इस्तेमाल कर पाते हैं।
भारत में इंटरनेट की सेवा प्रदान करने वाली बहुत सी कंपनियां हैं। जैसे:-B.S.N.L, JIO, VI, AIRTEL.

यह भी जाने: कंप्यूटर का महत्व

हमारे जीवन में इंटरनेट का महत्व

importance of internet in Hindi
importance of internet in Hindi

आज के इस आधुनिक दुनिया में इंटरनेट का बहुत ही ज्यादा महत्व है। आज के समय में लगभग सभी कंपनियां इंटरनेट से जुड़ कर काम करती हैं। तो चलिए मैं आपको इंटरनेट के महत्व के बारे में बताता हूँ।

डिजिटल विकास में महत्वपूर्ण

आज के समय में लगभग सभी चीजें डिजिटल हो गई हैं। जहाँ कुछ समय पहले हम मनोरंजन के लिए बहुत सारे खेल आपस में मिल बैठकर खेलते थे।

वहीं आज के इस डिजिटल युग में हम इंटरनेट के जरिए बहुत सारे गेम्स खेल सकते हैं। वह भी इंटरनेट पर मौजूद लोगों के साथ। और जहाँ कुछ समय पहले लोग अपना करियर बनाने के लिए दिन भर पढ़ाई करते थे।

वहीं आज के इस डिजिटल युग में लोग अपना करियर इंटरनेट पर ही बनाते हैं। इसका सबसे अच्छा उदाहरण YouTubers है।

शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण

शिक्षा के क्षेत्र में इंटरनेट अपना बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। आज के समय में इंटरनेट का शिक्षा के क्षेत्र में बहुत ही ज्यादा उपयोग हो रहा है।

इंटरनेट के आ जाने से अब बहुत से विद्यार्थी ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं। और ऑनलाइन इंटरनेट के जरिए परीक्षा भी दे रहें हैं। और साथ ही ऑनलाइन सर्टिफिकेट भी ले रहेे हैं।

जहां कुछ समय पहले जब इंटरनेट नहीं था। तब विद्यार्थियों का जीवन बहुत ही कठिनाइयों से घिरा रहता था। और विद्यार्थियों पढ़ाई करने के लिए ज्यादा पैसे भीे चुकाने पड़ते थे।

लेकिन इंटरनेट के आ जाने से विद्यार्थियों का जीवन सरल हो गया है, और पढ़ने के लिए कम पैसे भी चुकाने पड़ते हैं।

यह भी जाने: importance of education in Hindi

आवागमन एवं पर्यटन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण

आज के इस आधुनिक दुनिया में इंटरनेट की मदद से कहीं भी आना-जाना बहुत ही आसान और सुगम हो गया है। आज से कुछ समय पहले आप सभी लोगों को याद ही होगा, जब इस दुनिया में इंटरनेट नहीं हुआ करता था।

तब हम कहीं पर जाते थे। तो कभी-कभी ऐसा होता था। जब रास्ता भटक जाते थे। तब हम लोगों से उस रास्ते के बारे में पूछताछ करते थे।लेकिन आज के इस आधुनिक दुनिया में हम इंटरनेट की सहायता से कहीं पर भी जा सकते हैं।

और किसी से रास्ते के बारे में पूछना भी नहीं पड़ता है। इसके लिए हम Google Maps का सबसे ज्यादा उपयोग करते हैं। गूगल मैप की मदद से हम दुनिया के किसी भी रास्ते को अपने मोबाइल फोन पर ही देख सकते हैं। और वहां पर जा सकते हैं।

संचार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण

आज के समय में इंटरनेट संचार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। जहां कुछ वर्षों पहले हम संचार के लिए चिट्ठियों का इस्तेमाल करते थे। हम चिट्ठियों को लिखकर पोस्ट ऑफिस के जरिए उस चिट्ठी को उस इंसान के पास भेजते थे।

जिनसे हमें बात करनी होती थी।और इसमें सबसे ज्यादा समय भी लगता था। और हम कई दिनों तक उस इंसान के जवाब का इंतजार करते थे। जिस इंसान को हमने चिट्ठी भेजी थी।

लेकिन आज हम इंटरनेट की सहायता से किसी भी इंसान से बातचीत कर सकते हैं। फिर चाहे वह इंसान दुनिया के किसी कोने में ही क्यों ना उपस्थित हो और वह भी तुरंत।

लोगों तक समाचार पहुंचाने में महत्वपूर्ण

जहाँ कुछ समय पहले जब दुनिया मैं इंटरनेट की शुरुआत नहीं हुई थी। तब लोगों तक समाचार पहुंचाने के लिए समाचार पत्रिकाओं का प्रयोग किया जाता था।

लेकिन इंटरनेट की शुरुआत हो जाने से लोगों तक समाचार पहुंचाना बहुत ही आसान हो गया है। आज हम इंटरनेट की सहायता से समाचारों को बहुत ही आसानी से कुछ ही मिनटों में या कुछ सैकंडो में लोगों तक पहुंचा सकते हैं।

आज के समय में इंटरनेट पर बहुत से न्यूज़ वेबसाइट और न्यूज़ ऐप्स मौजूद है, जो लोगों तक समाचार पहुंचाने का काम करती हैं।

मनोरंजन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका

इंटरनेट के आ जाने से मनोरंजन के क्षेत्र में मानो क्रांति ही आ गई हैं। इंटरनेट के आने से मनोरंजन का साधन कई गुना बढ़ गया है। आज हम मनोरंजन के लिए इंटरनेट का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं।

हम इंटरनेट पर मनोरंजन के लिए मूवीस और म्यूजिक को सुनते और देखते हैं। आज हम अपने मोबाइल फोन से ही मनोरंजन कर पाते हैं। और फोन से मनोरंजन के लिए हम YouTube का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं।

यह भी जाने: इंटरनेट का फायदे और नुकसान

निष्कर्ष

इस दुनिया में इंटरनेट की शुरुआत होने से मानो यह दुनिया पूरी बदल सी गई है। आज के समय में इंटरनेट के कारण मनुष्य का जीवन बहुत ही आसान हो गया है। और इंटरनेट हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। जिनमें से हमने आपको कुछ महत्व को बता दिया है।

लेकिन इस दुनिया में जिसके फायदे होते हैं। तो उसके नुकसान भी होते हैं। तो अंत में आपसे सिर्फ यही विनती कि इंटरनेट का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल ना करें। अगर आप इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं।

तो सतर्क रहें क्योंकि आज इस इंटरनेट के जरिए बहुत से क्राइम हो रहे हैं। आज इंटरनेट के जरिए लोगों को लालच देकर उनके बैंक अकाउंट के सारे पैसे को निकाल लिया जाता है।

आशा आज का यह पोस्ट आप सभी लोगों को पसंद आया होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here