डेंगू बुखार एवं उसके कारण ,लक्षण और इलाज जानिए क्या हैं

डेंगू कारण, लक्षण, निदान और उपचार | डेंगू बुखार एवं उसके कारण | डेंगू बुखार क्या है | What is Dengue | डेंगू बुखार के कारण | डेंगू बुखार के लिए घरेलू उपचार

वैज्ञानिकों के माध्यम से किए गए एक शोध में पता चला है कि दुनिया में हर साल 390 मिलियन लोगों को डेंगू का इंफेक्शन होता है। जिसके माध्यम से कई लोगों की जान भी चली जाती है डेंगू का इन्फेक्शन इंडियन सबकॉन्टिनेंट, साउथ ईस्ट एशिया, साउथर्न- चाइना, ताइवान, पेसिफिक आइलैंड, मैक्सिको, अफ्रीका, सेंट्रल और साउथ अमेरिका आदि देशों में होता है। भारत में भी इसकी अनुपात बहुत अधिक है और दिन प्रतिदिन संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में भारत सरकार ने इस में लगातार रोकथाम रखने के लिए बहुत सारी योजनाओं की भी शुरुआत की है। और साथ-साथ कुछ रोकथाम भी शुरू किए हैं यदि आप डेंगू से संबंधित सभी समस्या का समाधान और डेंगू बुखार के लक्षण घरेलू उपचार और यह जानना चाहते हैं कि आखिर डेंगू क्या है? ऐसे में आप से हमारा अनुरोध है कि हमारे को पूरा अंत तक पढ़े और पाठकों डेंगू से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त करें।

डेंगू बुखार क्या है (What is Dengue)

डेंगू एक खतरनाक बीमारी है जो कि एक वायरस के कारण होती है बहुत समय तक रहने के कारण मोट भी हो सकती है। यदि आपको निम्नलिखित डेंगू के लक्षण नजर आए तब आप अपनी जांच कराने और इसका सही तरीके से इलाज करें। यह देखा जाता है कि यह एक विशेष प्रकार की प्रजाति के मछर के माध्यम से होता है। डेंगू के बहुत सारे चरण होते हैं प्राथमिक चरण में आपको बुखार और जॉइंट में दर्द होता है। लेकिन जब आपका डेंगू चरण दर चरण बढ़ता जाता है तब आपको बहुत अधिक तेज़ फीवर भी रहता है और ब्लड प्रेशर अचानक से कम हो जाता है। जिसके कारण आपकी मृत्यु भी हो सकती है। ऐसे में यदि आपको उपरोक्त लक्षण नजर आ रहे हैं तब आप जल्द से जल्द अपना अपनी जांच कराएं और डॉक्टर से परामर्श करें। ( Also Read :- नर्स कैसे बने? नर्स बनने के साथ नर्स की पूरी जानकारी हिंदी में )

डेंगू बुखार क्या है

डेंगू बुखार के कारण (Dengue Fever Causes)

केवल लक्षणों के अनुसार हम यह अनुमान नहीं लगा सकते हैं कि हमें डेंगू बुखार है अथवा या नहीं। कभी-कभी डेंगू के लक्षण नहीं दिखाई देते हैं ऐसे में यदि आपको निम्नलिखित तथ्य अपने आसपास के लोगों में नजर आ रहे हैं या आसपास के वातावरण में नजर आ रहे हैं। तब आपको यह लाजमी है कि आप तुरंत ही अपनी जांच कराएं और डॉक्टर से सलाह लें डेंगू होने की प्राथमिक स्थिति में हमारे शरीर में किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं होती है। परंतु जब काफी समय हो जाता है तब धीरे-धीरे हमारे शरीर में दुर्बलता आ जाती है। अतः यदि आपको दुर्बलता महसूस हो रही है तब भी आप डॉक्टर से परामर्श करें-

  • डेंगू का सबसे बड़ा कारण मच्छर है।
  • संक्रमित पानी व भोजन का सेवन करना।
  • घर के आस पास पानी का जमा होना।

डेंगू बुखार किस तरह पनपता है –

  • सबसे पहले आपको बता दे कि डेंगू के वाइरस 4 प्रकार के होते हैं।
  • यह वाइरस वेस्ट नील इन्फेक्शन और येलो फीवर से मिलते जुलते होते हैं, इन सभी वाइरस को ब्रेक बोन फीवर भी कहा जाता हैं।
  • डेंगू वाइरस का जीनोम 11000 न्युक्लियोटाइड के बेसेज की रेंज के बीच में पाया जाता हैं। यह जीनोम तीन अन्य प्रकार के प्रोटीन को कोड करते हैं जो  इस प्रकार है कि  E, C, prM
  • प्रोटीन वाइरस के पार्टिकल बनाने में मदद करते हैं और 7 अन्य प्रकार के प्रोटीन भी बनाते हैं हैं जिनके नाम हैं- NS5, NS4a, NS2b, NS1, NS2a, NS3, NS4b है।
  • इसके साथ ही DENV-1, DENV-2, DENV-3, और DENV- 4 :- इन 4 वाइरस में से किसी एक के कारण डेंगू का बुखार हो सकता हैं।
  • DENV-1, DENV-2, DENV-3, और DENV- 4  ये डेंगू वाइरस के 4 सिरोटाइप हैं।

डेंगू बुखार सन्चरण (Dengu Fever Transmission)

डेंगू बुखार एक तरह के एडिस एजिप्टी नाम की  प्रजाति के मच्छरों के काटने के द्वारा फैलता हैं। यह मच्छर ने पहले किसी रोगी को काटा हो, और उसके बाद किसी स्वस्थ व्यक्ति को काटकर उस स्वस्थ के ब्लड में भी डेंगू के वाइरस को पहुंचाया हो। यह मच्छर जब किसी स्वस्थ व्यक्ति से पहले किसी ऐसे व्यक्ति को काटता है जिसमें पहले से ही यह वायरस है। तब उस वायरस को है उस स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में है ट्रांसफर कर देता है जो कि स्वस्थ है ऐसे में स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में यह वायरस फैल जाता है और उसको डेंगू हो जाता है।

इस प्रकार के संचरण के कारण ही डेंगू फैलता है। जिसका माध्यम है मच्छर होता है इसलिए यह कहा जाता है कि डेंगू किस मच्छर के कारण होता है परंतु सच्चाई यह है कि यह मच्छर केवल एक माध्यम होता है परंतु इसका मुख्य कारण वायरस ही होता है। ये मच्छर लेटीट्यूड के 35 डिग्री साउथ और 35 डिग्री नार्थ में सबसे अधिक होता  है तथा यह एडिस मच्छर सुबह और शाम के समय अधिक आक्रमण करता हैं। सबसे ज़्यादा यह रोग 10 साल के कम उम्र के बच्चों में इस रोग की सम्भावना प्रबल रहती हैं। ये देखा गया हैं कि डेंगू फीवर के कारण बच्चों में मृत्यु दर 6 से 30 % तक होती हैं।

डेंगू का उपचार (Dengu Treatment)

डेंगू के उपचार हेतु डॉक्टर नॉन-स्टीरोइडल एंटी-इन्फ्लामेतट्रि एजेंट्स (NSAID) एस्पिरिन,आईबुप्रोफेन और अन्य NSAID का उपयोग नहीं करना चाहिए। क्योंकि डेंगू वाइरसी में हिमोरेज करने की  टेंडेंसी होती हैं।इस हेतु  अन्य एसिटामिनोफेन(टाईलेनोल), कोडीन और अन्य एजेंट्स जो की NSAID ना हो उसका उपयोग किया जाता हैं।  यदि आप डेंगू की स्टेज में है, तब उसको अधिक सीवियर कंडिशन हिमोरेजिक और शॉक सिंड्रोम होने की स्थिति में रोगी को हॉस्पिटल में  जाने की आवश्यकता होती है।

डेंगू बुखार के लिए घरेलू उपचार (Dengue Fever Home Remedy Treatment)

यदि आप डेंगू बीमारी से ग्रस्त है तब आपको यह अनिवार्य है कि आप डॉक्टर से परामर्श करें। परंतु यदि आपको कोई घरेलू उपचार को अपनाना चाहते हैं तब आप  पपीते के पत्तों का  एक्सट्रेक्ट बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके माध्यम से आपके प्लेटलेट्स बढ़ेंगे और आपकी प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ेगी। जिसके माध्यम से आप डेंगू से लड़ने के लिए तैयार रहेंगे और आपके डेंगू में कमी आएगी परंतु इस उपचार को भी आप डॉक्टर की परामर्श के बाद ही अपनाएं। क्योंकि आपके शरीर की सही स्थिति डॉक्टर को पता होती है ना कि आपको आते हैं हमारा आपसे अनुरोध है कि कोई भी घरेलू उपचार को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर करें

Also Read :-

FAQs – डेंगू बुखार के कारण, लक्षण एवं घरेलु उपचार

डेंगू बीमारी कैसे फैलती है ?

गंदगी के कारण फैले हुए मच्छरों से

डेंगू बीमारी हेतु घरेलू ईलाज क्या है ?

पपीता के पेड़ की पत्तियों का एक्सट्रेक्ट बनाकर डेंगू बीमारी उपयोग करना चाहिए   

क्या डेंगू बीमारी  के कारण जान जा सकती है ?

जी हाँ, डेंगू बीमारी के अधिक बढ़ जाने की वजह से जान भी जा सकती है।

डेंगू बीमारी से कैसे बचाव किया जा सकता है ?

अपने आसपास के वातावरण में सफाई रखकर एवं हेल्दी स्वस्छ खाना खाकर।

डेंगू बीमारी के लक्षण क्या-क्या  है ?

भूख में कमी आना, आँखों में दर्द, ,पीठ दर्द ,तेज सरदर्द, ठंड लगना, बुखार आना आदि।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version