अच्छी स्टोरी-कहानी कैसे लिखे? | how to write a story in hindi

कहानी को पढ़ना हर एक व्यक्ति पसंद है। कहानी या स्टोरी को जितना ज्यादा पढ़ने में मजा आता है। उससे ज्यादा मजा स्टोरी को लिखने में आता है। हमारे हाथ में सब कुछ होता है। हम स्टोरी को जिधर चाहे उधर मोड़ सकते है।

कहानी एक ऐसा माध्यम होता है जिसकी मदद से हम अपनी भावना या विचार को दूसरों को आसान भाषा में समझा या बता सकते है।

एक कहानी के अंदर बहुत सी सीख और भावना होती है। जो पढ़ने वाले के दिल में उतर जाता है। अब बात यहाँ यह आती है कि स्टोरी लिखने वाला कितना अच्छे से स्टोरी को लिखता है।

एक अच्छा और जानकार कहानी लिखने वाला इतनी अच्छी कहानी लिख देगा। जिसको पढ़ने वाला एक बार से ज्यादा बार पढ़ेगा।

वही एक बेकार कहानी लिखने वाली की कहानी कोई भी एक बार भी पूरा नहीं पढ़ेगा। कहानी के कुछ भाग को पढ़ने के बाद ही पढ़ने वाले को बोरियत होने लगेगी।

चलिए इस पोस्ट में हम जानते है कि हम कैसे स्टोरी लिख सकते है। हम यहाँ पर अच्छी कहानी (write a good story in hindi) लिखने के बारे में जानेगे जिस कहानी को पढ़ने वाला एक बार से ज्यादा बार पढ़ेगा।

how to write a story in hindi
how to write a story in hindi

पहले कुछ पुरानी कहानी को पढ़ ले

हम सब जानते है कि बिना जानकारी के हम कुछ भी नहीं कर सकते है। अब कहानी लिखने के लिए हमें जानकारी पुरानी कहानी से मिलेगा।

आप अपनी कहानी को लिखने से पहले दूसरे अच्छे लेखको द्वारा कहानी को पढ़े। उनकी कहानी को ध्यान के साथ पढ़े।

उनकी कहानी में आ रही उतार-चढ़ाव को देखे। इसके साथ ही आप लेखक के लिखने के कला पर भी ध्यान दे। समझे कि लेखक अपनी विचार को कैसे शब्दों में उतार रहा है।

अपनी स्टोरी को पहले ही तैयार कर ले

अपनी स्टोरी को लिखने से पहले आप अपनी स्टोरी को तैयार कर ले। दूसरे शब्दों में स्टोरी को लिखने से पहले उसका कहानी यानी उदेश्य तैयार कर ले। आपकी स्टोरी का उदेश्य क्या होगा। ऐसा करने के बाद आप अपनी स्टोरी को और ज्यादा अच्छा बना सकते है।

स्टोरी में क्या कुछ होने वाला है। कहानी की शुरुआत कैसे और कहा से होगी और कहानी के बीच में पढ़ने वाले को क्या मिलेगा। इसके साथ ही कहानी का अंत कैसे होने वाला है।

अपनी कहानी के शुरू में प्रॉब्लम को बनाए

जब आप दूसरों की कहानी को पढ़ ले। तो फिर आप अपनी कहानी को लिखना शुरू करे। आप अपनी कहानी के शुरू में एक प्रॉब्लम को पैदा करे। इस प्रॉब्लम को पढ़ने वाले के दिमाग में शुरू में ही डाल दे।

इससे फायदा यह होगा कि स्टोरी को पढ़ने वाला, स्टोरी को आखरी तक पढ़ेगा। इस समस्या का समाधान पाने के लिए।

कोई भी अच्छी स्टोरी चाहे वह स्टोरी बच्चो के पढ़ने के लिए हो या फिर वह स्टोरी किसी फिल्म की हो।

उसमे भी शुरू में एक प्रॉब्लम को पैदा किया जाता है। जिसके बाद पूरी कहानी को उसे हल करने के बारे में बताया जाता है।

स्टोरी के शुरू में कहानी के सभी पात्र के बारे में बताये

अपनी स्टोरी के शुरू में ही आप अपनी कहानी के पात्र के बारे में पढ़ने वाले को बताये। कहानी के शुरू में इसे बता देने से पढ़ने वाले को स्टोरी आसानी से समझ में आ जाता है।

वही कहानी के बिच में या फिर आखरी में जाकर स्टोरी का पात्र बताने से कोई भी फायदा नहीं होता है।

क्योंकि पढ़ने वाले को समझ में ही नहीं आता है। इसके साथ ही अपनी कहानी के पात्र का नाम आसान और सामन्य रखे। जिसको पढ़ने वाला समझ सके। ज्यादा कठिन नाम याद रख पाना थोड़ा मुश्किल बन जाता है।

स्टोरी को पढ़ने वाले के बारे में जानने

हर एक कहानी को सभी नहीं पढ़ते है। हर एक कहानी को पढ़ने वाले अलग-अलग होते है। हर एक कहानी को पढ़ने वाले के अंदर कुछ सामान्यता होती है, जैसे उनकी उम्र, उनकी सोच, उसका दुनिया के बारे में विचार, उनकी ख़ुशी और दुःख का मुख्य कारण, उनके रहने का क्षेत्र, आदि। यह सब जानने के बाद ही आप अपनी इसके हिसाब से लिखे। उनको क्या पसंद है, क्या पसंद नहीं है, आदि। एक अच्छी कहानी वही होती है जिसको पढ़ने वाले के हिसाब से लिखा गया हो। कहानी को पढ़ने वाले को लगाना चाहिए कि यहाँ कहानी तो उससे मिलती जुलती है।

कहानी के हर एक भाग में कुछ ऐसा डाले जो पढ़ने वाले को रोक कर रखे

कहानी के हर एक भाग में कुछ ऐसा डालें। जिसके कारण पढ़ने वाला कहानी को आधा पढ़ कर न छोड़े।

जैसे हमने आपको बताया कि आप कहानी के शुरू में ही एक समस्या को जन्म दे। यह करने के बाद आप कहानी में ऐसा कुछ दे जो सोच के परे हो।

जैसे कि समस्या को हल करने का नया कोशिश, या फिर नया तरीका समस्या को हल करने का सफल न पाया हो, या फिर समस्या और भी ज्यादा बढ़ गई हो।

अपनी कहानी में एक हीरो रखें

कहानी बिना हीरो के फीकी हो जाती है। स्टोरी में स्टोरी का हीरो ही कहानी को मजेदार और दमदार बनाता है। हीरो हर एक समस्या को पूरी तरह से ख़त्म करता है।

इसके साथ स्टोरी का हीरो नई समस्या से डरता नहीं बल्कि मुकाबला भी करता है। अपनी कहानी का हीरो आप सामन्य ही रखे। जिसके कारण पढ़ने वाले को लगे कि वही इस स्टोरी का हीरो है।

वही हीरो वही होता है जो सभी को एक साथ लेकर आगे बढ़ता है। ऐसी कहानी का उदाहरण है, अकबर बीरबल की कहानी, तेनालीराम की कहानी, आदि।

स्टोरी में खलनायक भी शामिल करें

स्टोरी बिना खलनायक के अधूरी रह जाती है। खलनायक ही हीरो को हीरो बनाता है, और स्टोरी में नई-नई समस्या को जन्म देता है।

अपनी स्टोरी में खलनायक को हीरो से ज्यादा मजबूत और बहादुर बनाये। कहानी ऐसा होना चाहिए, जिसमे हीरो के बस में खलनायक को हराना बहुत ज्यादा मुश्किल हो।

ऐसी कहानी को पढ़ने में बहुत ज्यादा मजा आता है। इसका कारण है कि हम सब के जीवन में मुस्किले आती है। कुछ मुश्किलें ऐसी होती है जो हमने बहुत ज्यादा कठिन लगती है।

स्टोरी का समस्या हमें हमारी समस्या ही लगता है। और स्टोरी की समस्या खुद ही हल होती जाती है।

इसके साथ ही हमारे जीवन में भी कोई न कोई दुश्मन होता है। जो कि हमें स्टोरी में भी बताया जाता है। इसी सभी कारण से खलनायक वाली स्टोरी ज्यादा पसंद किया जाता है।

कहानी का अंत भी दिलचस्प बना दे

स्टोरी की शुरुआत और अंत में लिखने वाले को ज्यादा ध्यान देना चाहिए। स्टोरी के अंत को इतना ज्यादा दिलचस्प बना दे कि इस कहानी को पढ़ने वाला फिर से पढ़े, या इसका अलग भाग भी पढ़ने के लिए बेचैन हो जाए।

जैसे कि कहानी के अंत में कहानी का हीरो भी मारा जाता है, या स्टोरी के अंत में हीरो अपनी वचन को पूरा करता है।

या कहानी का हीरो कहानी के शुरू में बेकार होता है लेकिन अंत में सही हो जाता है। या फिर कहानी में अंत में ऐसा कुछ होता है जिसके बारे में पढ़ने वाला सोच न सके।

जैसे राजकुमारी ने राजकुमार से शादी क्या या फिर नहीं। इस तरह की कहानी को इतना ज्यादा पसंद किया जाता है। जिसके बारे में कोई भी सोच नहीं सकता है।

यह कहानी पढ़े: चींटी कबूतर और शिकारी की कहानी

आखिर कुछ शब्द

आपको स्टोरी लिखने का तरीका कैसा लगा। हमने यहाँ पर आपको कहानी लिखने का ऐसा तरीका बताया जिसको बहुत से लेख अपनी कहानी को लिखते समय इस्तेमाल करते है।

साथ ही यह तरीका हम खुद की स्टोरी को भी लिखने में इस्तेमाल करते है। आपको यह तरीका कैसा लगा आप हमें कमेंट करके बता सकते है। साथ ही आप हमें यह भी बता सकते है कि आप कैसे अपनी कहानी को लिखते है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
हल्दी के फायदे और नुकसान | Haldi Benefits in Hindi