पानी जिसको हम रोज अपने जीवन में कई प्रकार से इस्तेमाल करते है। कभी हम पानी को पीते है तो कभी हम उस पानी से नहाते है तो उसी पानी में हम अन्य काम भी करते है।
हमारे शरीर में करीब 60% पानी ही है। एक इंसान बिना भोजन के कुछ हफ्तों तक जीवित रह सकता है लकिन प्यार के कारण कोई भी इंसान 2-3 दिन से ज्याद जिन्दा नहीं रह पाएगा।
पर क्या आपने कभी सोच है कि हमारे लिए अपनी कितना जरूर है। क्या पानी के बिना हम रह सकते है। या फिर पानी हमारे जीवन में कितना अहमियत रखता है।
यह भी जानें: पानी को कैसे बचाएं
water importance hindi

मुँह में लार बनने में पानी मदद करता है
मुँह का लार हमें हमारे खाने को पचाने में बहुत ज्यादा मदद करता है इसके साथ ही लार हमारे शरीर को कई तरह के बीमारी से बचाता है। पर हमारे मुँह का लार पानी से ही बनता है। यदि हम पानी नहीं पिएगें तो हमारे मुँह में लार नहीं बन पाएगा।
शरीर के अधिकतम भाग पानी से बना है
इंसान के शरीर करीब 60% पानी होता है। सामान्य पानी नहीं होता है बल्कि पानी का अन्य रूप शरीर में मौजूद होता है। अब आप खुद ही सोच सकते है कि इंसान के शरीर के लिए पानी कितना जरुरी होता है।
पानी हमारे शरीर के हर एक कोशिका के लिए जरूरी होता है। हर एक कोशिका खुद के अंदर पानी रखता है। बिना पानी के शरीर का कोई कोशिका जीवित नहीं रह पाएगा।
हमारे शरीर के तापमान को पानी कंट्रोल करता है। पानी की मदद से ही शरीर खुद के तापमान को समय के अनुसार कम या ज्यादा करता है।
तापमान को कम करने के लिए शरीर पसीना छोड़ता है।
पानी के कारण ही वर्षा होता है
बरसात का मौसम हर किसी को पसंद होता है। वर्षा को किसान भी पसंद करते है, क्योंकि वर्षा के कारण ही किसान की खेती अच्छे से हो पाती है।
इसके साथ ही बरसात हमारे जीवन में कई तरह से मायने रखता है। पर बिना पानी के बरसात कैसा होगा? बिना पानी के कभी बरसात नहीं हो सकता है।
पानी वर्षा के लिए बहुत ही जरूर होता है। क्या हो अगर कई साल तक बरसात नहीं हो तो। कुछ साल तक बरसात न होने के कारण धरती पर सूखा पड़ जाएगा।
जंगल सूखने लगेंगे और जगह-जगह पर आग लगाना शुरू हो जाएगा। यह आग इतना तेजी से फैलेगा की इसे बुझाना बहुत ही मुश्किल साबित होगा।
पानी के कारण ही खेती होता है
खेती जिससे हमें खाने को अनाज मिलता है। क्या हो अगर धरती पर पानी न हो तो। इसका जवाब बहुत ही सीधा सा है। धरती पर पानी न होने का कारण धरती के किसी भी कोने में खेती नहीं हो पाएगी।
सारे खेत बनजर बन जाएगी। अब जब खेती नहीं होगा तो इंसान भूख के मारे मरना शुरू कर देंगे। जिसके पास जितना अनाज होगा, वह इंसान बस उतना समय ही जीवित रह पाएगे। उसके बाद वह भी भूख के मारे मर जाएगे।
पेड़-पौधे पानी के कारण ही जीवित है
बिना पानी के कोई भी पेड़-पौधे इस धरती पर जीवित नहीं रह पाएगे। यदि इस समय भी धरती का सारा पानी ख़त्म हो हो जाए तो कुछ समय के अंदर ही धरती पर मौजूद सारे पेड़-पौधे सूखना शुरू कर देंगे।
इसके साथ ही साथ कुछ समय के बाद ही धरती के सारे पेड़-पौधे सुख चुके होंगे। साथ ही कोई नया पौधा भी नहीं ऊगेगा।
पानी धरती के लिए जरुरी है
पानी जिसके कारण इस धरती पर कोई भी जीव जिंदा रह पाते है। बिना पानी के कोई भी जीवन इस धरती पर नहीं रह सकती है।
हम आपको बता दे कि बिना पानी के यह धरती भी ऐसी नहीं रह पाएगी जैसी अभी है। बिना पानी के हमारा धरती भी दूसरे ग्रह जैसा ही हो जाएगा।
पानी के कारण ही धरती अंतरिक्ष से नीला दिखता है।
नदियों के लिए पानी जरूरी होता है
नदी सुनते ही हमारे दिमाग में चारो ओर पानी बहता मंजर नजर आता है। क्या आप बिना पानी के नदी के बारे में सोच सकते है।
ऐसा कोई भी नहीं है जो बिना पानी के नदी को सोच सके। हर एक नदी के लिए पानी बहुत ज्यादा जरुरी होता है।
पानी के कारण ही कोई भी नदी होती है और उसमे तरह-तरह के जीव रहते है।
पानी बिजली बनाने के लिए जरुरी है
बिजली हमारे जीवन का एक बहुत ही अहम हिस्सा बन गया है। बिना पानी के इस समय बिजली बनान बहुत ही मुश्किल है।
हमारा जीवन इस बिजली के कारण ही आसान हो पाया है। आप इस पोस्ट को मोबाइल या कंप्यूटर में पढ़ रहे होंगे लेकिन वह बिजली से ही चलता है।
पानी धरती के तापमान को कंट्रोल करता है
हमारे धरती पर मौजूद ज्यादातर पानी समुद्र में है। यह समुद्र में मौजूद पानी दिन के समय सूरज की रोशनी के कारण गर्म होता है. दिन के समय समुद्र से ठंडी हवा जमीन की ओर आती है और गर्म हवा जमीन से समुद्र की ओर जाता है।
वही रात के समय समुद्र का सारा पानी गर्म हो जाता है और जमीन के सारे सामान ठंडे हो जाते है।
रात के समय समुद्र से गर्म हवा जमीन की ओर आता है और जमीन का ठंडा हवा समुद्र की ओर जाता है। इस तरह से पानी धरती के तापमान को कंट्रोल करता है।
जल ही जीवन
अगर पानी की महत्व को एक वाक्य में बताया जाए तो जल ही जीवन है। यह वाक्य पानी के महत्व को बहुत अच्छे से समझा सकता है।
बिना पानी के जीवन के बारे में सोचना बहुत ज्यादा मुश्किल होता है। बिना पानी के कोई भी जीव इस धरती पर नहीं रह सकता है।
क्या आपने कभी सोचा है कि दूसरे ग्रह पर कोई जीव क्यों नहीं होता है। इसका जवाब है कि दूसरे ग्रह पर पानी तरल रूप में नहीं रहता है।
जल है तो कल है
पानी का महत्व आने वाले समय में भी होगा। इसको बस एक वाक्य में कहा जाए तो जल है तो कल है।
यह वाक्य बिलकुल सही है। पानी के बिना कल हो ही नहीं सकता है। बिना पानी के कोई भी इंसान कल को नहीं देख पाएगा। जल है तो आज है और जल है तो ही कल है।
अंत में
पानी के महत्व को जानने के बाद हमें यह भी तय कर लेना चाहिए कि हम पानी को कैसे बचाएगे। पानी को बचाना बहुत ही आसान है।
पर इसकी शुरुआत हमें खुद ही करना होगा। हम अक्सर सोचते है कि कोई पानी तो बचाता ही नहीं है। पर हमें दूसरों के बारे में बिना सोचे खुद ही पानी बचाना चाहिए।
हम खुद भी बहुत पानी बचा सकते है। जब हम खुद पानी बचाएगे तो दूसरे भी पानी बचाना शुरू कर देंगे।
यह जानकारी आपको कैसी लगी आप हमें बता सकते है।