धन का महत्व | Importance of money in hindi

धन/पैसा वर्षों से चली आ रही एक ऐसी चीज है। जिसके पीछे पूरी दुनिया भागती है। क्योंकि आज के समय में धन एक बहुत ही महत्वपूर्ण चीज है। जिसके जरिए इंसान उन सारे सुखों को भोग सकता है। जिसे वह अपने सपने में भी नहीं सोच सकता है।

कई बार हमारे साथ कुछ ऐसा होता है। जब हम बहुत कठिनाईयो से घिरे होते हैं, और हमें पैसों की बहुत ही ज्यादा आवश्यकता होती है।

तब हमें लगता है कि पैसा ही सब कुछ है और इस दुनिया में पैसे से बढ़कर कोई भी चीज नहीं है। अगर आपको यह लगता है कि सिर्फ पैसा ही सब कुछ है। तो आप गलत हैं।

धन कई प्रकार के होते हैं। जैसे-सोना, चांदी, हीरा, मोती, जमीन, जायदाद,फैक्ट्री, कारखाने इत्यादि। यह सभी चीजें धन ही तो है।

यह भी जानें: इंटरनेट का महत्व हिंदी में

धन क्या है

धन एक ऐसी मूल्यवान वस्तु या चीज है। जिसके जरिए हम जीवन के सारे सुखों को भोग सकते हैं और हमारे पास अगर धन है। तो हम इस दुनिया की सारी छोटी सी बड़ी चीजों को खरीद सकते हैं।जैसे-कपड़ा, जमीन, जायदाद, कार, प्राइवेट जेट आदि।

इन सभी चीजों को हम धन के बलबूते पर खरीद सकते हैं। तो आज हम आपको इस धन की कुछ महत्वपूर्ण महत्वो के बारे में बताएंगे।

धन के महत्व

Importance of money in hindi
Importance of money in hindi

शायद आपने बहुत से लोगों के मुंह से यह कहते सुना होगा कि पैसा ही सब कुछ है और बहुत से लोगों से यह भी सुना होगा कि सिर्फ पैसा ही आपको खुशी नहीं दे सकता। यह बात बहुत हद तक हकीकत भी है।

लेकिन हम आज धन की तुलना जीवन के सभी परिस्थितियों से नहीं करेंगे। क्योंकि हम आज आपको सिर्फ और सिर्फ धन के महत्व के बारे में बताऊंगा कि धन हमारे जीवन के लिए कितना महत्वपूर्ण है।

सम्मानित जीवन जीने में महत्वपूर्ण

हम धन से एक सम्मानित इंसान की तरह अपना जीवन व्यतीत कर सकते हैं। शायद आपने अपने आसपास देखा होगा कि जिन लोगों के पास पैसा होता है। वह एक सम्मानित जीवन जीते हैं।

आपने यह भी देखा होगा कि लोग किस तरह उस इंसान का आदर-सत्कार करते हैं। वह इंसान अपने बच्चों को महँगे से महँगे स्कूल या कॉलेज में एडमिशन करता हैं। और परिवार के किसी सदस्य का तबीयत खराब होने पर वह उसे अच्छे से अच्छे हॉस्पिटल में भर्ती भी करता हैं। और अपना पूरा जीवन सम्मान से व्यतीत करता हैं।

भौतिक सुखों को दिलाने में महत्वपूर्ण

अगर आपके पास धन की कमी नहीं है। तो आप अपने जीवन के सभी भौतिक सुखों को भोग सकते हैं। जैसे-
अच्छे कपड़े खरीद सकते हैं, एक अच्छा मकान बनवा सकते है या खरीद सकते हैं। जिससे आप अपने पूरे जीवन को खुशी-खुशी अपने घर या मकान में व्यतीत कर सकते हैं।

कार बाइक आदि को खरीद सकते हैं। जिसकी मदद से आप कहीं भी कभी भी बड़े आराम से जा सकते बिना कोई परेशानी के। इसके अलावा आप अपने जीवन में अन्य बहुत से भौतिक सुखों का आनंद ले सकते हैं।

अच्छा और पौष्टिक आहार करने में महत्वपूर्ण

आपने शायद कभी ना कभी अपने देश के उन गरीबों को देखा होगा। जिन्हें एक वक्त का खाना भी नहीं नसीब होता है। वे लोग दिनभर सड़क पर पड़े कूड़े को बीनकर और भीख मांगकर अपने लिए खाने का जुगाड़ करते हैं।

अगर आपके पास धन है तो आप अच्छा और पौष्टिक खाना खा सकते हैं। जैसे-फल, सब्जियां, दूध, मक्खन आदि आप इन सभी पोस्टिक आहार को खाकर अपने स्वास्थ्य को मेंटेन रख सकते हैं।धन से लोगों की मदद कर सकते हैं।

जैसा कि हमने आपको बताया कि किस तरह गरीब लोग अपना जीवन जीते हैं और किस तरह वे अपने भोजन के लिए दिन भर मेहनत करते हैं।

अगर आपके पास अधिक धन है। तो आप इन गरीब लोगों की मदद कर सकते हैं। आप इन्हें अच्छे कपड़े और पौष्टिक भोजन दे और खिला सकते हैं। आप गरीब लोगों की मदद दान देकर कर सकते हैं। या आप खुद जाकर उनकी मदद कर सकते हैं।

सुविधा दिलाने में महत्वपूर्ण

अगर आपके पास पर्याप्त धन है। तो आप हर तरह के सुख सुविधा को प्राप्त कर सकते हैं। जैसे-मोटर, कार, टी.वी, फ्रीज, मोबाइल फोन इत्यादि। आप इन सभी चीजों को अपनी सुविधा के लिए खरीद सकते हैं। जबकि गरीब लोग इन सभी चीजों को नहीं खरीद सकते हैं।

सुरक्षा दिलाने में महत्वपूर्ण

अगर आपके पास अधिक धन है। तो आप बहुत कुछ पा सकते हैं। उसी में से एक सुरक्षा भी है। आपने कभी ना कभी किसी फेमस हस्ती को जरूर देखा होगा।

जैसे-फिल्म स्टार, यूट्यूब स्टार या फिर कोई बिजनेसमैन इन सभी लोगों के पास सुरक्षा करने के लिए उनके साथ कुछ बॉडीगार्ड हमेशा रहते हैं।

जो उनकी सुरक्षा के लिए लगे रहते हैं। और सिर्फ यही नहीं बल्कि उनके पास एक से बढ़कर एक महंगी-महंगी कारें होती हैं। जो कि बुलेट प्रूफ होती हैं।
जिसमें उन्हें किसी भी प्रकार का कोई खतरा नहीं होता है और यह सभी चीजें उन्हें धन से ही मिलती हैं।

पर्यटन में महत्वपूर्ण

आज की दुनिया एक आधुनिक दुनिया है और इस दुनिया में बहुत से लोग रहते हैं। और इनमें से लगभग सभी लोगों का यह सपना जरूर होता है कि वह एक ना एक बार पूरी दुनिया जरूर घूमे और शायद आप का भी यही सपना हो।

पर धन की कमी के कारण आप अपने सपने को नहीं पूरा कर पाते हैं। लेकिन जिन लोगों के पास धन होता है। वे लोग दुनिया में कहीं पर भी जाना चाहे। तो वे अपने पैसे के बल पर वहां जा सकते हैं।

यह भी जानें: शिक्षा का महत्व

निष्कर्ष

अंत में, हम आपसे सिर्फ इतना ही कहना चाहते है कि अगर आपके पास धन है। तो आप उसे ऐसी जगह पर लगाए जहां पर लोगों की भलाई हो। ना कि ऐसी जगह पर लगाएं जहां पर लोगों की भलाई ना हो।

अगर आपके पास धन है तो जितना हो सके उतना आप गरीब लोगों की मदद करें। अगर आप किसी को भूखा देख रहे हैं। तो आप उसे खाना जरूर खिलाएं।

अगर किसी के पास कपड़ा नहीं है। तो आप उसे कपड़ा जरूर दें। इससे आपके धन की कोई भी कमी नहीं होगी।

यह भी जानें: water importance in Hindi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here