समय का महत्व Importance of time in hindi

Time यानी कि समय जो कि मनुष्य के लिए एक बहुत ही मूल्यवान चीज है। अगर एक बार समय बीत गया तो वह कभी वापस नहीं आता। समय किसी के लिए नहीं रुकता। फिर चाहे वह इंसान कितना भी बड़ा क्यों ना हो। समय सबके लिए बराबर होता है।

जो इंसान समय को पहचान जाता है और अपना सभी काम समय पर कर लेता है। ऐसा इंसान एक न एक दिन जरूर सफलता को हासिल करता है।

जो इंसान समय को नहीं पहचान पाता है, वह इस दुनिया में कुछ नहीं कर पाता है। इस दुनिया में आज जितने भी सफल इंसान हैं। वे समय के महत्व को अच्छी तरह से जानते हैं।

इसलिए आज वह दुनिया के सफल इंसान बन पाए हैं। चलिए हम आज आपको समय की उन महत्व के बारे में बताएंगे। जिन्हें जानना आपके लिए बहुत ही जरूरी है।

हम आपको समय के महत्व के बारे में बताएं, उससे पहले हम आपको यह बताएंगे कि आखिरकार समय क्या है।

यह भी पढ़े: धन का महत्व

समय क्या है What is time

समय (time) जो कि एक भौतिक राशि है। जैसे-जैसे समय बीतता जाता है
वैसे-वैसे घटनाएं घटती जाती हैं और साथ में ही चलबिंदु स्थानांतरित होती हैं।

इसीलिए जब कोई ऐसी बिंदु जो हमेशा गति करते हुए एक बिंदु से दूसरे बिंदु तक जाती हैं। तो उन दोनों बिंदुओं के बीच के अंतराल कोे समय कहते हैं और समय को मापने के लिए हम घड़ी का उपयोग करते हैं।

अगर घड़ी ना होती तो हमें समय का कोई पता नहीं होता हालांकि आज की दुनिया इतनी आधुनिक हो गई है कि अब आप समय को अपने मोबाइल फोन में भी देख सकते हैं।

लेकिन पहले जमाने में जब इस दुनिया में घड़ी का आविष्कार नहीं हुआ था।
तब लोग समय सूर्य के प्रकार से बनी छाया से मापते थे। अब आपने यह तो जान लिया होगा कि समय क्या है? अब हम आपको समय के महत्व के बारे में बताएंगे।

Importance of time in hindi
Importance of time in hindi

समय एक मूल्यवान धन है

समय हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण चीज है। जिसे हमें कभी भी बर्बाद नहीं करना चाहिए। हमें सभी काम समय पर करना चाहिए। इस दुनिया में बहुत से ऐसे लोग हैं। जो अपना काम समय पर नहीं करते और वे लोग अपना काम निरंतर टालते रहते हैं।

जबकि उनको ऐसा नहीं करना चाहिए। क्योंकि समय हमारे लिए बहुत ही मूल्यवान चीज है अगर आप भी अपने काम को टालते हैं। तो आप समय के साथ-साथ अन्य बहुत सी चीजों को बर्बाद कर रहे हैं।

इसलिए जब आप सुबह उठे तो आपको उस दिन जितना भी काम करना हो। तो उसे पहले ही तय कर ले कि आज मैं इतने समय में अपना काम पूरा कर लूंगा और आप अपने समय को जरा-सा भी ना बर्बाद करें।

यह भी पढ़ें: शिक्षा का महत्व

सफल बनाने में महत्वपूर्ण।

अगर आप समय का सही इस्तेमाल करते हैं। तो आप भी अन्य सफल इंसानों की तरह सफल बन जाएंगे। लेकिन आप समय का सही से इस्तेमाल नहीं करते हैं। तो आप सफल इंसान नहीं बन पाएंगे।

इस दुनिया में जितने भी सफल इंसान हुए सभी समय का सही से इस्तेमाल करना जानते हैं। वे लोग अपने काम को कभी भी नहीं टालते हैं।

जैसा कि हमने कहा कि अगर आप अपने समय को बर्बाद करते हो। तो आप सिर्फ समय को ही नहीं बल्कि अपने जीवन को भी बर्बाद करते हो। अगर आपको एक सफल इंसान बनना है। तो आप अपने समय को ना बर्बाद करें।

विद्यार्थी जीवन में महत्वपूर्ण।

अगर आप विद्यार्थी हैं, आप किसी स्कूल या कॉलेज में पढ़ते हैं। तो समय आपके लिए बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है।

अगर आप विद्यार्थी हैं फिर भी अपने समय को बर्बाद कर रहे हों। तो आप बहुत ही गलत कर रहे हो। क्योंकि विद्यार्थी को अपना समय कभी भी नहीं बर्बाद करना चाहिए। क्योंकि यही वह समय होता है जब मनुष्य के चरित्र और भविष्य का निर्माण होता है।

अगर आप इस वक्त समय के महत्व को नहीं समझ पाए तो आप जीवन भर पछताओगे। अगर आप इस वक्त समय के महत्व को समझ गये और आप समय का सही से इस्तेमाल करना सीख गए।

तो आगे चलकर आप एक सफल इंसान जरूर बनोगे और बड़े से बड़े पद को हासिल करोगे।

सुखी जीवन को देने में महत्वपूर्ण।

अगर आप अपने समय का सही से प्रयोग करते हो। तो आपको एक सुखी जीवन मिल सकता है। अगर आप अपने जीवन में समय का सही से इस्तेमाल करेंगे तो आप एक धनवान व्यक्ति बन सकते हो।

आप अपने पूरे जीवन को खुशियों से भर सकते हो। जैसे-अच्छा कपड़ा, अच्छी गाड़ी आदि को खरीद सकते हैं। अगर आप अपने समय का सदुपयोग करते हैं। तो इसमें सिर्फ आपको ही लाभ नहीं मिलेगा।

बल्कि साथ में आपके परिवार, गांव/शहर के लोगों और अन्य बहुत से लोगों को इसका लाभ मिलेगा। जैसे की मान लो आपने अपने समय का सही से इस्तेमाल करके कोई ऐसा पद हासिल कर लिया। जिसमें आप समाज की मदद कर सको। तो अगर आप एक अच्छे व्यक्ति हो तो आप समाज में रह रहे लोगों की मदद जरूर करोगे।

यह भी पढ़ें: इंटरनेट का महत्व हिंदी में

ध्यान देने योग्य बातें

जैसा कि हमने बताया आप समय का सही से उपयोग करके सुखी व्यक्ति, अच्छा पद और सफल इंसान बन सकते हो। लेकिन आप यह जरूर ध्यान रखें कि आप को जितना भी समय मिलता है उसमें से मनोरंजन के लिए भी थोड़ा समय जरूर बचा ले।

क्योंकि ऐसा करने से आपका मानसिक संतुलन नहीं बिगड़ता और आपके पास जो बाकी का बचा हुआ समय होता है। उसमें आप अच्छा काम प्रदर्शन कर सकते हैं
क्योंकि जब तक आप अच्छा काम नहीं प्रदर्शन करोगे। तब तक आप समय का कितना भी अच्छी तरह से इस्तेमाल क्यों ना करो आपको कोई लाभ नहीं होगा।

अब हम अंत में आपको सिर्फ यही बताना चाहेंगे कि आप समय का दुरुपयोग ना करें, बल्कि आप समय का सदुपयोग करें।

आप समय का उपयोग करते हुए यह भी जरूर ध्यान रखें कि आप अपने काम को सही प्रकार से कर रहे हो की नहीं। कभी-कभी ऐसा होता है जब आप काम करने तो बैठ गए लेकिन आप ऐसे काम को करने लगे जिसका कोई मतलब ही नहीं निकलता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here