खेल का महत्व और प्रकार हिंदी में | importance of sports in hindi

खेल इस दुनिया की एक ऐसी चीज है जिसमें सबसे ज्यादा मजा आता है। लेकिन आज के इस आधुनिक दुनिया में लोग इस मजे के साधन को छोड़ते जा रहे हैं।

लोग मोबाइल फोन, टीवी और लैपटॉप आदि पर अपना समय बिताने लगे हैं,
जैसे:- गेम्स खेलकर और मूवीस देखकर लेकिन लोगों को ऐसा नहीं करना चाहिए। हमें खेल भी खेलना चाहिए। क्योंकि खेल हमारे जीवन के लिए बहुत ही आवश्यक है।

खेल व्यक्ति के मानसिक और शारीरिक विकास में सहायता करता है। खेल हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसीलिए हमें इसके महत्व को जानना और समझना चाहिए।

इसीलिए हम आज आपको खेल का महत्व को बताने वाले है। आप खेल के महत्वो को जाने उससे पहले आपको यह जान लेना जरूरी है कि खेल कितने प्रकार के होते हैं।

यह भी जानें: जंगल का महत्व हिंदी में

खेल के प्रकार

खेल दो प्रकार के होते हैं।

  1. Indoor game
  2. Outdoor game

Indoor खेल उस खेल को कहते हैं। जो घर के अंदर खेला जाता है।
जैसे:- लूडो, कैरमबोर्ड, तास आदि।

Outdoor खेल उस खेल को कहते हैं। जो घर के बाहर या कहे तो मैदान में खेला जाता है। जैसे:- क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल आदि।

हमें अपने बचे हुए समय में आउटडोर खेलों को ही खेलना चाहिए क्योंकि आउटडोर खेल हमें इंडोर खेलों के मुकाबले ज्यादा फायदा पहुंचाते हैं।

यह भी जानें: समय का महत्व

खेल का महत्व

खेल का महत्व
खेल का महत्व

चलिए अब खेल का महत्व भी जान लेते है। वैसे तो खेल का बहुत सारा महत्व और फायदा होता है। पर यहाँ पर कुछ जरूर खेलो का जेनेगे।

शारीरिक लाभ में महत्वपूर्ण।

खेल हमारे शरीर को कई प्रकार से लाभ पहुंचाता है। आज के इस भागदौड़ की दुनिया में जितने भी लोग खेल को प्राथमिकता देते हैं। उन सभी लोगों का शरीर स्वस्थ रहता है।

अगर हम भी अपना थोड़ा सा समय निकाल कर खेल खेले तो ये हमारे शरीर को स्वस्थ बनाने में कोई भी कसर नहीं छोड़ेगा।

जैसे:- तनाव को दूर करेगा, शारीरिक और मानसिक संतुलन को बनाए रखेगा। लेकिन इन सभी के अलावा खेल अन्य बहुत से शारीरिक लाभ में भी महत्वपूर्ण है।
जैसे:-खेल हमारे शरीर में मौजूद ह्रदय के जोखिम को 35% कम कर देता है।
और 20% कैंसर के खतरे को कम कर देता है और मधुमेय के 50% खतरे को कम कर देता है।

केरियर बनाने में महत्वपूर्ण।

अगर आप खेल खेलना पसंद करते हो और किसी एक खेल को खेलने में माहिर हो। तो आप इसके जरिए अपना केरियर बना सकते हो और जिंदगी में कुछ बड़ा कर सकते हो। अपना नाम बना सकते हो। जिससे लोग तुम्हें जानने लगेंगे।

अगर आप ऐसा करते हो तो आपको कोई दूसरी नौकरी करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपने कभी ना कभी अपने देश के खिलाड़ियों के बारे में जरूर सुना होगा।

यह भी सुना होगा कि वे किस तरह अपना जीवन व्यतीत करते हैं और अगर आप भी उनकी तरह बनना चाहते हो। तो आपको भी खेल को प्राथमिकता देनी चाहिए।

विद्यार्थी जीवन में महत्वपूर्ण।

खेल सभी के लिए महत्वपूर्ण है लेकिन विद्यार्थियों के लिए यह और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। अगर आप एक विद्यार्थी हो तो आपको खेलना जरूर चाहिए।

हम आपसे ये नहीं कह रहे है कि आप सिर्फ खेलने में ही ध्यान दें। बल्कि आप खेलने के साथ-साथ पढ़ाई में भी ध्यान दें। क्योंकि पढ़ाई के साथ-साथ खेलने से आप तनाव से दूर रहेंगे और आपका दिमाग फ्रेश रहेगा।

अगर आप किसी भी विषय का अध्ययन कर रहे हो और आपको वह विषय नहीं समझ में आ रहा है तो उस समय खेल आपके लिए बहुत जरूरी हो जाता है।

यह भी जानें: धन का महत्व

लोगों के बीच मित्रता के निर्माण में महत्वपूर्ण।

खेल लोगों के बीच मित्रता के निर्माण में सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। अगर आप एक विद्यार्थी हो या पहले थे तो आप लोगों को यह जरूर पता होगा कि एक नया मित्र खेल के ही जरिए से बनता है।

खेल एक नया मित्र बनाने के लिए बहुत ही अच्छा साधन है। खेल के माध्यम से दोस्ती भी मजबूत होती है।

समस्या को हल करने की कौशल के वृद्धि में महत्वपूर्ण।

खेल हमारी समस्याओं को हल करने के कौशल को सुधारता है जैसे कि हम लोगों यह जानते हैं कि एक खिलाड़ी को मैच जीतने और सामने वाली टीम को हराने के लिए कोई ना कोई तरीका खोजना पड़ता है।

अगर वह खिलाड़ी कोई तरीका खोज लेता है। तो वह अपने सामने वाली टीम को बड़ी आसानी से हरा देता है।

अर्थात, खिलाड़ी को सामने वाली टीम को हराने के लिए एक तरीका खोजना पड़ता है। जो उसके लिए एक समस्या रहता है और उसे उस समस्या को हल करना पड़ता है।

इससे उसके अंदर समस्या को हल करने का कौशल बढ़ जाता है और वह इस कौशल का उपयोग करके दूसरे समस्याओं को भी आसानी से हल कर सकता है।

कड़ी मेहनत करने की सीख देने में महत्वपूर्ण।

खेल हमें कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा देता है जैसा हमने कहा कि एक खिलाड़ी को सामने वाली टीम को हराने के लिए किसी ना किसी तरीके/उपाय की जरूरत पड़ती है।

लेकिन किसी टीम को हराने के लिए सिर्फ तरीके के साथ-साथ कड़ी मेहनत भी करनी पड़ती है।

एक खिलाड़ी को अपनी टीम को जिताने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करना पड़ता है और खेल ही एक ऐसा चीज है। जो कड़ी मेहनत करने की सीख को देता है।

यह भी जानें: इंटरनेट का महत्व हिंदी में

निष्कर्ष

आपने येे तो जान लिया कि खेल हमारे लिए कितना महत्वपूर्ण है। लेकिन इसे जानने के बाद भी आप खेल को कोई महत्व नहीं दे रहे हो। तो आप बहुत ही बुरा कर रहे हो।

आज के समय में इस दुनिया में बहुत से ऐसे लोग हैं। जो अपने बच्चों को खेलने से रोकते हैं और वें लोग अपने बच्चों को अधिक से अधिक पढ़ाई करने को कहते हैं।

बल्कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि बच्चे इससे बहुत ही ज्यादा तनाव में आ जाते हैं। बच्चों को भी खेलने का मौका देना चाहिए। अगर आपको लगता है कि आपका बच्चा किसी खेल में माहिर हैं।

तो उसे उस खेल को और अच्छे से खेलने के लिए उत्साहित करना चाहिए। इससे शायद आपका बच्चा आगे चलकर खेल को ही अपना कैरियर बना ले।

अब हम अंत में आपसे सिर्फ इतना कहना चाहते है कि यदि आप खेलों के महत्व के विषय में किसी भी संदेह में थे।

उम्मीद है कि आप इस पोस्ट में खेलों के महत्व को अच्छी तरह से समझ गए होंगे। अगर आप समझ गए हो तो आप अपने बचे हुए समय में किसी न किसी खेल को जरूर खेलें, इससे आपके स्वास्थ्य को फायदा जरूर पहुंचेगा।

यह भी जानें: शिक्षा का महत्व

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here